India vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के जरिए क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने वापसी की है। फैंस को उम्मीद थी कि चेन्नई टेस्ट में विराट जोरदार वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। विराट जहां पहली पारी में छह जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 17 रन ही बना सके। विराट की इस फॉर्म ने कप्तान रोहित शर्मा की भी टेंशन बढ़ा दी है। विराट की खराब फॉर्म का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनका टेस्ट औसत अब गिरकर 48.74 का रह गया है।
विराट का यह औसत पिछले आठ सालों में सबसे कम है। आखिरी बार 2016 में विराट का औसत 48.28 का था। बता दें कि 2020 से ही विराट के टेस्ट क्रिकेट के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। उन्होंने पिछले 30 टेस्ट में 32.72 की औसत से सिर्फ 1669 रन बनाए हैं। इस दौरान टेस्ट की 52 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ दो शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। वीडियो में देखिए पूरी जानकारी-
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल पर लटकी तलवार! इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
ये भी पढ़ें: Legends League 2024: आखिरी ओवर में इरफान ने धारदार गेंदबाजी से पलट दिया मैच का पासा, रोमांचक मुकाबले में दिलाई जीत
संबंधित खबरें
रवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
56 mins agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
6 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
19 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
20 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoनोएडा में बैचलर्स के लिए नए नियम, सुपरनोवा में PG-हॉस्टल और Airbnb पर रोक
1 day agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया?
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें यहां
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines