हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: पहले ODI में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? कप्तान शुभमन गिल को लेने होंगे कड़े फैसले

Team India Possible Playing 11: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. मैच से ठीक पहले आइए जानते हैं कि टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है.

विज्ञापन
भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर नजरें (Image: ANI)

Team India Possible Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे मैच खेला जाने वाला है. इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. इसी वजह से यशस्वी जायसवाल या ऋतुराज गायकवाड़ में से किसी एक को उनकी जगह मौका मिल सकता है. कप्तान शुभमन गिल को दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को चुनना होगा. इसके अलावा भी उन्हें टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कुछ कड़े फैसले लेने होंगे. आइए जानते हैं कि भारत की प्लेइंग 11 कैसी रह सकती है.

कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?

शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं. विराट कोहली तीसरे स्थान पर खेलेंगे, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद को नंबर 4 साबित किया है. इसी वजह से यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है और गायकवाड़ खेल सकते हैं. इसके बाद विकेटकीपर केएल राहुल बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. रवींद्र जडेजा नंबर 6 पर और नीतीश कुमार रेड्डी नंबर 7 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं. स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव खेल सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: बारिश बिगाड़ेगी पहले ODI का खेल? जानिए कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम के मौसम का हाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola