‘वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर कर रणजी ट्रॉफी खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर ने दी मैनेजमेंट को खास सलाह

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. वो लगातार चर्चा में चल रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि उन्हें टीम से बाहर होकर रणजी ट्रॉफी खेलनी चाहिए.

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी को लेकर आया खास बयान (Photo: ANI)

Vaibhav Suryavanshi: हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई. सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही. पांचवां और निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. पूरी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी चर्चा में रहे क्यों उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. भारतीय सरजमीं पर अभी तक उनका डेब्यू नहीं हुआ है. कई दिग्गजों ने उन्हें मौका देने की मांग की. भारत का अब न्यूजीलैंड दौरा शुरू होगा. टीम इंडिया पांच टी20 मैच खेलेगी. वैभव का वहां पर भी प्लेइंग-11 में खेल पाना मुश्किल लग रहा है. अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को सूर्यवंशी को लेकर खास सलाह दी है.

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने वैभव को लेकर क्या कहा?

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में जगह को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि अगर वैभव प्लेइंग-11 में जगह नहीं बन रही है तो उन्हें टीम में रखने का भी मतलब नहीं है. आकाश ने कहा कि उन्हें टीम से बाहर करना चाहिए. चोपड़ा ने कहा कि वैभव को रणजी ट्रॉफी खेलनी चाहिए. वैभव ने अभी तक आठ टी20 मैचों में 286 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 186 से ज्यादा का रहा है. दो अर्धशतक वो लगा चुके हैं. वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी. उन्होंने इस साल आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके बाद उनकी भारतीय टी20 टीम में एंट्री हुई थी. सूर्यवंशी ने अपना डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में किया था. वहां पर उनकी बल्ला खामोस रहा था. हालांकि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अच्छी पारियां खेलीं.

विज्ञापन

कैसे मिलेगी वैभव को प्लेइंग-11 में जगह?

आकाश चोपड़ा ने ये भी बताया कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में कैसे जगह मिल सकती है. उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट रोटेशन प्रणाली अपना सकता है. आकाश ने कहा, “सूर्यवंशी को जगह नहीं मिल रही है. इसका एक कारण है कि उनकी जगह ही नहीं बन रही है. आप उन्हें किसकी जगह खिला सकते हैं? वो संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जगह पर ही खेल सकते हैं. इनके अलावा वो किसी की जगह नहीं खेल सकते हैं. अब ये तीनों खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं तो वैभव को अचानक मौका नहीं मिल सकता है. मैं जानता हूं कि मेरी बात से कई लोगों का दिल टूट सकता है. मेरे बताए तरीके से ज्यादातर लोग सहमत भी नहीं होंगे. आप रोटेशन कर सकते हैं. इसके जरिए आप चारों खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ