
IND vs SL: पहला वनडे रहा टाई तो क्यों नहीं हुआ सुपर ओवर? जानें क्या कहता है ICC का नियम
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
India vs Sri Lanka 1st ODI Tie: भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया पहला वनडे मुकाबला टाई रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 230 रन बनाए। जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम भी 47.5 ओवर में 230 रन ही बना सकी। इस तरह ये मैच रोमांचक मोड़ पर खत्म होकर टाई हो गया। हालांकि इसके बाद सुपर ओवर नहीं कराया गया, जिसे लेकर फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं क्योंकि टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में सुपर ओवर करवाया गया था। जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। आइए आपको बताते हैं कि सुपर ओवर क्यों नहीं कराया गया और इसे लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के क्या नियम हैं।
आईसीसी के नियम के मुताबिक, सुपर ओवर का नियम वनडे की द्विपक्षीय सीरीज में लागू नहीं होता। जबकि टी-20 की द्विपक्षीय सीरीज में इसे करवाया जाता है। वनडे में इसे सिर्फ बड़े टूर्नामेंट में ही रखा जाता है। मसलन, वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी या एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में ही इसे मैच का नतीजा निकालने के लिए उपयोग किया जाता है क्योंकि वहां टीमों को पॉइंट्स बांटे जाते हैं। नॉकआउट या निर्णायक मुकाबलों में एक-एक पॉइंट की कीमत होती है। ऐसे में वहां इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। आईसीसी की प्लेइंग कंडीशन में इसका नियम बताया गया है।
Things went down to the wire in Colombo as the match ends in a tie!
On to the next one.
Scorecard ▶️ https://t.co/4fYsNEzggf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/yzhxoyaaet
— BCCI (@BCCI) August 2, 2024
आपको बता दें कि टीम इंडिया पहले वनडे में जीत की दहलीज तक पहुंच गई थी। शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज ने मिलकर टीम इंडिया का स्कोर बराबर कर दिया था, लेकिन 48वें ओवर में दुबे को चरिथ असलांका ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम को जीत के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए था, लेकिन अर्शदीप सिंह अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इस तरह भारतीय टीम हाथ में आया मुकाबला गंवा बैठी। अब दूसरा मैच 4 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: