IND vs SL: मेरे को क्या देख रहा है? रोहित शर्मा की आवाज स्टंप माइक में कैद, देखें वीडियो

IND vs SL Rohit Sharma Stump Mic: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की आवाज एक बार फिर स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई है। रोहित ने साथी खिलाड़ियों से श्रीलंका के विकेट्स को लेकर जो भी बातचीत की, वह सब दुनिया को पता चल गई।

IND vs SL Rohit Sharma Stump Mic

रोहित शर्मा की आवाज स्टंप माइक में कैद।

IND vs SL Rohit Sharma Stump Mic: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे खेलते उतरे। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इन स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी को देख फैंस खुश हो गए। दोनों खिलाड़ियों की मजेदार हरकतें भारतीय फैंस को गदगद कर देती हैं। ऐसा ही कुछ इस मुकाबले में भी देखने को मिला। रोहित शर्मा की आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई। जिसे सुनकर कमेंटेटर्स की भी हंसी छूट गई। आइए आपको बताते हैं ऐसा कब, कैसे और क्यों हुआ…

विज्ञापन

केएल राहुल ने कहा- आईपीएल वाला रूल है क्या?

रोहित और केएल की आवाज 14वें ओवर में रिकॉर्ड हुई। जब शिवम दुबे ने कुसल मेंडिस का विकेट चटकाया। दो गेंद बाद दुबे की लेग स्टंप पर डाली गई बॉल को निसांका ने फ्लिक करने की कोशिश की। जिसे वह मिस कर गए। इस गेंद को अंपायर ने वाइड दे दिया। इसके बाद विकेटकीपर केएल राहुल रोहित से यह कहते हुए सुने गए- इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वाइड रिव्यू का नियम है क्या?

विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित ने कहा- मेरे को क्या देख रहा है?

इसके बाद रोहित शर्मा और वाशिंगटन सुंदर के बीच वेल्लालागे के विकेट को लेकर कंफ्यूजन हो गया। सुंदर की गेंद पर वेल्लालागे बीट हुए। जिस पर केएल और सुंदर ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट देने से मना कर दिया। इसके बाद सुंदर रोहित की ओर देखने लगे, तो ‘शर्माजी’ खुद कंफ्यूज नजर आए। उन्होंने केएल राहुल से भी पूछने की कोशिश की, लेकिन संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिला। इस पर रोहित खीज गए। सुंदर लगातार उनकी ओर देखकर रिव्यू के लिए मनाते हुए नजर आ रहे थे। जिस पर रोहित और भड़क गए। इसके बाद रोहित ने बार-बार रिव्यू के लिए कंवेंस कर रहे सुंदर से ही पूछ लिया- ”यू टेल मी…मेरे को क्या देख रहा है।” रोहित इसके बाद खिलखिलाकर हंसने लगे। बाद में उन्होंने DRS नहीं लिया। रोहित का ये रिएक्शन क्रिकेट के गलियारों में वायरल हो गया है।

विज्ञापन

कई बार रिकॉर्ड हो चुकी है आवाज

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार रोहित की आवाज इंटरनेशनल मैचों में रिकॉर्ड हो चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भी उनकी ‘गार्डन में घूमेगा’ वाली बात रिकॉर्ड हो गई थी। बांग्लादेश के खिलाफ भी एक बल्लेबाज के मैदान पर आने पर वह यह कहते हुए सुने गए- खेलने दे यार, अभी-अभी आया है, मारने दे। फिर वर्ल्ड कप में वह यह कहते हुए नजर आए- इधर आएगी तो मारूंगा ना।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ