
Video: सूर्यकुमार या रोहित ने नहीं बल्कि इस खिलाड़ी ने बनाए T20 में सबसे ज्यादा रन, तोड़ चुका है कई रिकार्ड्स
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh
Team India: टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद शानदार रहा है। टीम ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप जीता है। वहीं, युवा खिलाड़ियों ने भी इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, टीम इंडिया के लिए इस साल तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया है। आइये जानते कि इस साल भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन किन बल्लेबाजों ने बनाए हैं।
इस साल तिलक वर्मा ने टी20 में 306 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा ने इस साल दो शतक भी बनाए हैं। उन्होंने ये दोनों शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाए थे। इस लिस्ट में चौथा नाम हार्दिक पांड्या हैं। उन्होंने 352 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने 378 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने 429 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पहला नाम संजू सैमसन का है। उन्होंने इस साल 436 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल तीन शतक भी बनाए हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: