IND vs SL: काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी टीम इंडिया? ये है वजह

IND vs SL Team India Black Armbands: भारत-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज शुरू हो चुकी है। सभी मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे। टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में काली पट्टी पहनकर उतरी है।

IND vs SL Team India B

IND vs SL Team India

IND vs SL Team India Black Armbands: भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने उतरी है। भारतीय टीम इस मुकाबले में हाथ पर काली पट्टी बांधकर आई है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है…

विज्ञापन

अंशुमान गायकवाड़ को श्रद्धांजलि देने के लिए पहनी काली पट्टी

किसी मैच में अक्सर काली पट्टी का उपयोग खिलाड़ी किसी दिवंगत खिलाड़ी की याद में या फिर किसी विरोध के चलते पहनते हैं। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में काली पट्टी दिवंगत क्रिकेटर और पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड़ को श्रद्धांजलि देने के लिए पहनी है। कुछ खिलाड़ियों ने इसे कलाई में बैंड की तरह पहना है तो किसी ने बाजू में इसे बांधा है।

विज्ञापन

हाल ही में हुआ था निधन

बता दें कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और भारतीय टीम के कोच रहे अंशुमान गायकवाड़ का हाल ही में निधन हो गया था। वह ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 71 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। अंशुमान गायकवाड़ ने 1997 से 2000 के बीच दो बार भारतीय टीम की कोचिंग की थी। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने भारत के लिए 40 टेस्ट में 1985 और 15 वनडे में एक अर्धशतक के साथ 269 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने ऋषभ पंत को जगह नहीं दी है। उनकी जगह केएल राहुल को टीम में रखा गया है। जबकि ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे ने भी जगह बनाई है। वहीं श्रीलंका की टीम में मोहम्मद शिराज का डेब्यू हुआ है। दोनों टीमों के बीच ये सीरीज अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए अहम होगी।

विज्ञापन

पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन 

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, डुनिथ वेल्लालागे, जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ