Delhi Crime News

Video: कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर सोनू मटका? एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

Delhi Crime News: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात सोनू मटका एनकाउंटर में मारा जा चुका है। यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी की घेराबंदी की गई थी। इस दौरान वॉन्टेड बदमाश को गोली लग गई थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Delhi Crime: गैंगस्टर सोनू मटका मेरठ के बागपत रोड स्थित टीपी नगर में मारा गया। दिल्ली पुलिस को उसके यूपी में छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीमों ने मेरठ में उसे घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीमों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिससे उसे गोली लग गई। पुलिस आरोपी को लेकर अस्पताल गई थी। जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस को आरोपी की दिल्ली के फर्श बाजार में हुए डबल मर्डर के मामले में तलाश थी। आरोपी चाचा-भतीजा की हत्या करने के बाद फरार था। दिवाली के दिन आरोपी ने अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। दिल्ली में आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या और डकैती के कई मामले दर्ज थे। आरोपी मटका मूल रूप से यूपी के बागपत जिले का रहने वाला था। वह पुलिस के हत्थे कैसे चढ़ा, जानने के लिए देखते हैं ये विशेष रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ