
Video: सांसद इकरा हसन ने संभल पर क्या कहा? संसद में उठी गूंज
Iqra Hasan in Parliament: सांसद इकरा हसन ने संभल विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने अल्पसंख्यकों के अधिकारों का मुद्दा उठाया।
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
Iqra Hasan in Parliament: उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद इकरा चौधरी हसन ने शुक्रवार को लोकसभा में जोरदार भाषण दिया। उनके भाषण में संभल की गूंज थी। सपा सांसद ने कहा कि आज अल्पसंख्यकों को अपने अधिकारों के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आज ऐसा लगता है कि जैसे संविधान तो है, लेकिन इसे चलाने वालों का ईमान गुम हो गया है।
इकरा हसन ने कहा कि आज मुसलमानों पर कहर टूट रहा है। मजहबी पहचान की वजह से निशाने पर हैं। जबकि संविधान का अनुच्छेद 15 कहता है कि धर्म, जाति पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: पान की तलब ने पहुंचाया जेल, दुकान पर भीड़ देख हवा में दागीं 5 गोलियां, आगरा पुलिस ने दबोचा
इकरा ने कहा- अब बुलडोजर की घटनाएं आम हो गई हैं। कानून के नाम पर जंगलराज चल रहा है। पुलिस के संरक्षण में संभल में निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया गया। हद तो तब हो जाती है जब न्यायपालिका की बात भी अनसुनी कर दी जाती है। सत्ता में बैठे लोग नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: