डी गुकेश की सफलता का है क्रिकेट से खास कनेक्शन, सीक्रेट कोच की मदद से बने वर्ल्ड चैंपियन

डी गुकेश ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। गुकेश ने महज 18 साल की उम्र में डिंग लिरेन को चारों खाने चित करते हुए वर्ल्ड चैंपियन कहलाने का तमगा हासिल किया।

Untitled design - 2024-12-13T224922.602

D Gukesh Paddy Upton: डी गुकेश ने 18 साल की उम्र में शतरंज की दुनिया में अपना नाम बना लिया है। वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में डिंग लिरेन को हराकर गुकेश सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बने। गुकेश भारत की ओर से इस मुकाम तक पहुंचाने वाले महज दूसरे ही खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यह इस खेल में यह उपलब्धि सिर्फ विश्वनाथन आनंद ही हासिल कर सके हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि गुकेश की सफलता का क्रिकेट से खास कनेक्शन है।

गुकेश को चैंपियन बनाने में पैडी ऑप्टन का अहम रोल रहा। गुकेश ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए ऑप्टन की मदद ली और वह पिछले कुछ महीनों से नए वर्ल्ड चैंपियन के साथ ही थे। पैडी ऑप्टन साल 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे। वहीं, ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मेंस हॉकी टीम के साथ भी ऑप्टन मौजूद रहे थे। गुकेश ने लिरेन को 14वीं बाजी में हराते हुए खिताब को अपने नाम किया। जीत के बाद गुकेश भावुक नजर आए थे और उनका कहना था कि उन्हें यहां से वर्ल्ड चैंपियन बनने की उम्मीद नहीं थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ