---विज्ञापन---

Video: Atul Subhash Case के बाद चर्चा में आईं एक और महिला जज, की ये टिप्पणी!

Karnataka High Court: याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में उसे सोने की चेन, चूड़ियों, सैंडल, घड़ियां आदि जरूरतों को पूरा करने के लिए रुपयों की मांग की थी।

---विज्ञापन---

Atul Subhash Case: सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की सुसाइड केस के बाद न्याय व्यवस्था, घरेलू विवाद के विषय सुर्खियों में बने हुए हैं। अतुल ने सुसाइड करने से पहले जारी अपने वीडियो में देश की न्याय व्यवस्था पर कई सवाल उठाए थे। इसके बाद अब एक और जस्टिस कन्नेगान्ती इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, जस्टिस ललिता कन्नेगान्ती कर्नाटक हाई कोर्ट में हैं। 20 अगस्त 2024 में उनकी अदालत में घरेलू विवाद का एक मामला सुनवाई पर आया। इस मामले में याचिकाकर्ता महिला ने अपने पति से 6.16 लाख रुपये अंतरिम गुजारा भत्ता देने की मांग की थी।

इस मामले में सुनवाई करते जज ने सवाल करते हुए कहा कि क्या कोई इतना खर्च करता है? वह भी एक महिला खुद पर… अगर वह खर्च करना चाहती है, तो उसे कमाने दो पति को नहीं…।’ जानकारी के अनुसार याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में उसे सोने की चेन, चूड़ियों,  सैंडल, घड़ियां आदि जरूरतों को पूरा करने के लिए रुपयों की मांग की थी। पेश याचिका में कहा गया था कि उसका पूर्व पति महंगे कपड़े और अन्य सामान अपने लिए लेता है ऐसे में वह भी वैसे ही कपड़ों का हक रखती है। इसके अलावा वह बीमार है, उसे इलाज के लिए भी पैसे चाहिए।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 13, 2024 09:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola