India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉले में खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया का नया बैटिंग ऑर्डर देखने को मिलेगा. टी20 और वनडे में नजर आने वाली ओपनिंग जोड़ी से अलग टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं, नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल को मौका मिलने की संभावना है. उन्होंने वार्म-अप मैच में इसी नंबर पर 143 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है. इसके बाद चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत नंबर-5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.
वहीं, नंबर-6 पर लंबे समय बाद टीम में लौटे सरफराज खान को मौका मिल सकता है. स्पिन के खिलाफ उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है, जो श्रीलंका की परिस्थितियों में टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हो सकता है. श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिचों को देखते हुए भारतीय टीम 3 स्पिनरों के साथ उतर सकती है. रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है. जडेजा और सुथार बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं, जिससे भारत का बैटिंग लाइनअप मजबूत होगा. पेस अटैक की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा संभाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2027 से पहले मचा बवाल! स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने नए फॉर्मेट पर उठाए सवाल, ICC से मांगा जवाब
संबंधित खबरें
पाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
53 mins agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
6 hrs agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
20 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
22 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 day agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 day agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
2 days agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines