T20 World Cup 2026 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मैच से पहले बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पाक कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे. एशिया कप 2025 से इसकी शुरुआत हुई थी और इसके बाद से ये लगातार जारी नजर आ रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार टॉस के वक्त नो हैंडशेक जारी रहने वाला है.
पाकिस्तान की टीम पहले ये मैच खेलने वाली नहीं थी लेकिन बार में इस पूरे मामले पर यू टर्न लेते हुए मैच में खेलने का फैसला किया गया, जिससे एक बार फिर दुनियाभर में पाकिस्तान की फजीहत हुई है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले से बाद से ये विवाद शुरू हुआ था. एशिया कप में पाक टीम से 3 बार टीम इंडिया की भिड़ंत हुई थी लेकिन एक भी बार हैंडशेक नहीं हुआ.
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
ये भी पढ़िए- IND vs PAK मुकाबले में ये खिलाड़ी बनेगा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, रिकी पोंटिंग ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी









