---विज्ञापन---

Video: फरवरी में कैसा रहेगा सिंह राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Horoscope 2026: फरवरी महीने में सिंह राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन मध्यम रहने वाला है. इन लोगों की वाणी में कठोरता आ सकती है. सिंह राशि के पारिवारिक जीवन के राशिफल के बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

---विज्ञापन---

Horoscope 2026: सिंह राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन बुध ग्रह की स्थिति से देखा जाता है. सिंह राशि के द्वितीय भाव का स्वामी बुध ग्रह होता है. फरवरी में बुध के प्रभाव से सिंह राशि वालों का जीवन मध्यम रहने वाला है. बुध ग्रह मकर राशि में अस्त है. इसके साथ ही केतु के कारण आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है. वाणी में कठोरता के कारण परिवार के लोगों के साथ तनाव की स्थिति बनी रह सकती है.

आपके चतुर्थ भाव का स्वामी मंगल अस्त है ऐसे में माता की सेहत में गिरावट आ सकती है. सिंह राशि वालों को भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है. सिहं राशि के वैवाहिक लोगों के लिए फरवरी का महीना गड़बड़ रह सकता है. रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और तनाव हो सकता है. आपके जीवनसाथी की सेहत कमजोर रह सकती है. महीने के दूसरे भाव में देवगुरु बृहस्पति के कारण रिश्तों में सुधार हो सकता है. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि पर मंगल का गोचर बदलेगा इन राशियों के हाल, भाग्य के सितारे होंगे मेहरबान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 14, 2026 08:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola