हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: रोहित-विराट बिना ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI, कौन करेगा ओपनिंग?

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से हो रहा है। एक नजर डालते हैं पहले मैच में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है।

विज्ञापन
Rohit Sharrma Virat Kohli

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद यह भारत की पहली सीरीज है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम रवाना हो गई है। इंग्लैंड रवाना होने से पहले नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह लगभग साफ हो गया है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी रहेगी।

पहले मैच में ओपनिंग के तौर पर यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल नजर आ सकते हैं, जबकि नंबर तीन पर करुण नायर को मौका मिल सकता है, जिन्होंने हाल ही इंग्लैंड ए के खिलाफ शानदार दोहरा शतक ठोका था। उनके नंबर तीन पर खेलने की सूरत में कप्तान गिल चौथे नंबर पर खेलते नजर आ सकते हैं। इसके बाद बैटिंग क्रम में ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर नजर आ सकते हैं। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा या अर्शदीप में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola