News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है। हालांकि इसके बाद भी उसकी राह आसान नहीं रहने वाली है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बांग्लादेश पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर 2-0 से पीटकर आया है, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं।
यही वजह है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गभीर बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल नहीं करना चाहेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की जीत में कई खिलाड़ियों का योगदान रहा, जिसमें लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, नाहिद राणा और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम का नाम शामिल है। भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। अगर टीम इंडिया दोनों टेस्ट जीत जाती है तो वह टॉप पर बनी रहेगी। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: टीम इंडिया पर भारी पड़ सकते हैं बांग्लादेश के ये 3 खिलाड़ी, पाकिस्तान में मचाया था कोहराम
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.