IND vs BAN: टीम इंडिया पर भारी पड़ सकते हैं बांग्लादेश के ये 3 खिलाड़ी, पाकिस्तान में मचाया था कोहराम

India vs Bangladesh Test Series: पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में तहलका मचाने वाले 3 बांग्लादेशी खिलाड़ी अब टीम इंडिया पर भी भारी पड़ सकते हैं। ऐसे में रोहित एंड कंपनी को इन तीनों से सावधान रहना होगा।

Bangladesh team

Bangladesh team

India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। जहां एक तरफ पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर बांग्लादेश के हौसले बुलंद हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी 2024 अपने-अपने प्रदर्शन को बेहतर करके आगामी टेस्ट सीरीज के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। वहीं रोहित एंड कंपनी को आगामी टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के तीन खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा। टीम इंडिया पर ये तीनों खिलाड़ी भारी पड़ सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में इन तीनों खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करके बांग्लादेश को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

टीम इंडिया को इन 3 खिलाड़ियों से रहना होगा सतर्क

1. लिटन दास

विज्ञापन

बांग्लादेश टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास का बल्ला पाकिस्तान में खूब चला। विपक्षी गेंदबाजों की लिटन दास ने जमकर धुनाई की थी। इस सीरीज में उनके बल्ले से एक शतक भी निकला था। पहले टेस्ट की पहली पारी में दास ने 56 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा दूसरे टेस्ट की पहली पारी में लिटन ने शतक लगाते हुए 138 रनों की पारी खेली थी। अब उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया को भी इस खिलाड़ी से थोड़ा सावधान रहना होगा।

विज्ञापन

2. नाहिद राणा

विज्ञापन

बांग्लादेश टीम के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज में काफी परेशान किया था। सपाट पिच पर भी नाहिद की गेंद को स्विंग कराने वाली कला से हर कोई हैरान थे। इस तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 6 विकेट अपने नाम किए थे।


3. मेंहदी हसन मिराज

विज्ञापन

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर मेंहदी हसन मिराज ने पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में मेंहदी हसन मिराज ने बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट भी हासिल किए थे। ऐसे में अब ये ऑलराउंडर भारतीय टीम के खिलाफ भी बड़ा धमाका कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ