हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: विराट कोहली के प्रदर्शन पर फूटा फैंस का गुस्सा, बताया क्यों बार-बार हो रहे हैं फेल? 

IND vs AUS: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद जब विराट कोहली लगभग 7 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले थे, तो फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित थे. फैंस का वो उत्साह अब खत्म हो गया है. पर्थ के बाद एडिलेड ओवल में भी विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल सके और जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद उनके ऊपर फैंस का गुस्सा फूटा है.

विज्ञापन
Virat Kohli

IND vs AUS: दिग्गज विराट कोहली लगभग 7 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापस आए हैं. जहां पर उन्होंने फैंस की उम्मीदों को बुरी तरह से तोड़ते हुए शर्मनाक बल्लेबाजी की. दोनों ही पारियों में किंग कोहली अपना खाता नहीं खोल सके और जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. ये दोनों ही मैच टीम इंडिया हार गई है. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर अब फैंस विराट कोहली को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. वो किंग कोहली के बार-बार फेल होने का कारण भी बता रहे हैं.  

विराट कोहली पर बुरी तरह से भड़के फैंस 

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन से फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं है. फैंस का कहना है कि कोहली का मुख्य काम हो गया है कि ‘लंदन में रहना और जीरो के स्कोर पर आउट होना.’ दरअसल रोहित शर्मा इस सीरीज से पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जाकर अभ्यास कर रहे थे. उसके बाद उन्होंने मुंबई में भी प्रैक्टिस किया. जिसका रिजल्ट भी उन्हें मिला और दूसरे वनडे में उन्होंने 73 रनों की पारी भी खेली. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को भी किंग कोहली पर बड़ा फैसला करना है. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की वनडे टीम का हुआ ऐलान, 3 स्टार खिलाड़ियों की अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हुई वापसी

विज्ञापन

कोहली के विकेट पर फैंस का रिएक्शन जानने के लिए देखें पूरी वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने एडिलेड में बनाए 9 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को रेस में छोड़ दिया पीछे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola