हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ने पर्थ में की पॉपकार्न पार्टी, जानें उस समय क्या कर रहे थे गौतम गंभीर? 

IND vs AUS: भारतीय टीम के टॉप आर्डर के लिए पर्थ वनडे मैच अच्छा नहीं गया. रोहित शर्मा अपने कमबैक मैच में अच्छा नहीं कर सके और बतौर वनडे कप्तान अपने डेब्यू मैच में बुरी तरह से फेल हो गए. जिसके कारण ही भारतीय टीम बहुत ज्यादा मुश्किल में नजर आई. आउट होने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा कप्तान के बीच लंबी बातचीत हुई और दोनों पॉपकार्न खाते हुए नजर आए.

विज्ञापन
Shubman Gill and Rohit Sharma

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. जहां पर टॉस हारने के कारण टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. खराब मौसम और अच्छी पिच का फायदा ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को मिला. जिसके कारण ही भारतीय टीम का टॉप आर्डर बुरी तरह से फेल हो गया. रोहित शर्मा अपने 500वें इंटरनेशनल मैच को यादगार नहीं बना सके. वहीं कप्तान शुभमन गिल भी इस खास मैच में बुरी तरह से फेल हो गए. जिसके बाद दोनों ने पॉपकॉर्न पार्टी की. 

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने की पॉपकार्न पार्टी 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 14 गेंदों में 8 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने. वही उनके साथी सलामी बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर नाथन एलिस की गेंद पर पवेलियन लौटे. जिसके बाद दोनों सलामी बल्लेबाजों को ड्रेसिंग रूम में पॉपकार्न खाते हुए देखा गया. इस दौरान रोहित और गिल बातचीत करते हुए नजर आए. जहां पर रोहित ही ज्यादा समय बोल रहे थे. इस दौरान पास में ही गौतम गंभीर भी थे, लेकिन वो इस बातचीत का हिस्सा नहीं बने.  

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बारिश ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल! पर्थ में अब मुश्किल में फंसी शुभमन गिल की टोली

विज्ञापन

इस दौरान क्या बातचीत हुई जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बिना गेंद फेंके ही मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हो गया वर्ल्ड रिकॉर्ड? ब्रॉडकास्टर्स से लाइव मैच में हुआ बड़ा ब्लंडर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola