Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

U19 WC: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के नायक बने ये 5 खिलाड़ी, अफगानिस्तान के अरमानों पर फेरा पानी

IND-U19 vs AFG-U19: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इतिहास रचते हुए 7 विकेट से जीत का स्वाद चखा. खिताबी मुकाबले में आयुष म्हात्रे की सेना अब इंग्लैंड से 6 फरवरी को भिड़ेगी.

Author Written By: Shubham Mishra | Updated: Feb 4, 2026 21:59
Share :
Aaron George

IND-U19 vs AFG-U19 Semifinal: टीम इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट लिया है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी. टीम इंडिया ने अफगानिस्तान से मिले 311 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 3 विकेट खोकर 41.1 ओवर में हासिल कर लिया. वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में यह अब तक का सबसे बड़ा रन चेज भी है.

ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6…ईशान किशन ने तूफानी बैटिंग से उड़ाया गर्दा, महज 20 गेंदों में ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक

---विज्ञापन---

भारतीय टीम की इस धमाकेदार जीत की नींव वैभव सूर्यवंशी ने रखी. वैभव ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 68 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, उनके जोड़ीदार एरोन जॉर्ज एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 104 गेंदों में 115 रनों की यादगार पारी खेली. कप्तान आयुष म्हात्रे भी लय में नजर आए और उन्होंने 62 रन जड़े. टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 10वीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 04, 2026 09:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.