हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2025: UAE के खिलाफ अगर पाकिस्तान ने किया खेलने से इनकार, तो किसका होगा फायदा? जानिए सभी समीकरण

UAE vs PAK: एशिया कप 2025 के 10वें मैच में पाकिस्तान की भिड़ंत यूएई के साथ होनी है. हालांकि, पाकिस्तान हैंडशेक विवाद को लेकर पूरी तरह से झल्लाया हुआ है. सलमान आगा की सेना ने भारतीय टीम की शिकायत करते हुए टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़ने की धमकी भी दी है.

विज्ञापन
UAE vs PAK Asia cup 2025

UAE vs PAK: हैंडशेक विवाद को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम बौखलाई हुई है. पीसीबी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल और आईसीसी से भारतीय टीम की शिकायत भी की है. इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2025 से हटने की धमकी भी दे डाली है. पाकिस्तान ने अब तक टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं. पहले मुकाबले में टीम ने ओमान को धूल चटाई थी, तो भारत के खिलाफ पड़ोसी मुल्क को 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था.

ये भी पढ़ें:- खत्म हो गया है IND vs PAK मैच का क्रेज! पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में अब पाकिस्तान को यूएई से भिड़ना है. यह मुकाबला 17 सितंबर को दुबई में खेला जाना है. अब अगर पाकिस्तान इस मैच का बायकॉट करता है, तो यूएई की बल्ले-बल्ले हो जाएगी. मैच ना खेलने की स्थिति में सलमान आगा की सेना टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. वहीं, यूएई को सुपर 4 राउंड का टिकट मिल जाएगा. यूएई ने भारत के खिलाफ हार का मुंह देखने के बाद ओमान को चारों खाने चित करते हुए बड़ी जीत का स्वाद चखा था. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola