---विज्ञापन---

VIDEO: Champions Trophy 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान, कौन होगा ज्यादा दमदार?

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का इंतजार फैंस को बेसब्री से हो रहा है। इस बार दोनों टीमों की मजबूत प्लेइंग इलेवन देखने को मिल सकती है।

India vs Pakistan
---विज्ञापन---

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अभी बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिक्रेट बोर्ड में खींचातानी चल रही है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। जबकि पाकिस्तान भी इस टूर्नामेंट में हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं है। वहीं फैंस को पूरा भरोसा है कि एक बार फिर से आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का सामना होगा।

इस हाईवोल्टेज मैच का हर क्रिकेट प्रेमी को इंतजार रहता है। पिछले कई सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में ही देखने को मिलता है। पिछली बार ये दोनों टीमें आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में आमने-सामने हुई थी। जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। ऐसे में इस बार कौनसी टीम इस टूर्नामेंट में ज्यादा दमदार होने वाली है, इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

First published on: Nov 11, 2024 09:39 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola