
'गंभीर हटाओ, धोनी को लाओ...', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाई टीम इंडिया में बदलाव की मांग, दिया चौंकाने वाला बयान
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
S Sreesanth: गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 का टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक साबित हुआ है. कई बार गौतम गंभीर के कोचिंग के तरीके पर सवाल उठते हैं. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने गौतम गंभीर को हेड कोच के पद से हटाने और एमएस धोनी को सपोर्ट स्टाफ में लाने की बात कही है.
एस श्रीसंत ने लल्लनटॉप से बातचीत करते हुए एमएस धोनी को बतौर मेंटर टीम में लाने और गौतम गंभीर को हेड कोच पद से हटाने की मांग उठाई. उन्होंने कहा, ‘कोच बदलने की जरूरत है. भारत को मेंटर की जरूरत है, कोच की नहीं. मुझे उनके कोचिंग के तरीके से दिक्कत है. वो खिलाड़ियों पर अधिक दबाव डालते हैं. आपको एक मेंटर चाहिए. धोनी कभी खिलाड़ियों पर दबाव नहीं डालते और न ही खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर करते हैं. टीम इंडिया को धोनी जैसे मेंटर की जरूरत है.’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: