हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: हरियाणा में कांग्रेस या BJP, किसका गेम खराब करेंगे केजरीवाल? संजीव झा ने बताया सच

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने हैं। वहीं, 8 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी भी इस बार हरियाणा के चुनाव में ताल ठोंक रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल चुकी है। इसका कितना फायदा आप को मिलेगा, देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल। (File Photo)

Haryana Assembly Elections: दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच इसे आप के लिए बड़ा फैसला माना जा रहा है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अरविंद केजरीवाल मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनको जमानत मिलने का लाभ यहां होगा। आप के प्रवक्ता संजीव झा के अनुसार इस बार लोकसभा चुनाव जैसी स्थिति हरियाणा में नहीं रहने वाली है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ सीबीआई, ईडी, मीडिया भी था। अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह दिल्ली में शिक्षा और विकास को लेकर काम किया है। वह एक उदाहरण है। पार्टी को उनकी रिहाई के बाद कितना लाभ मिलेगा? क्या हरियाणा की सीटों पर चुनावी समीकरण बदल जाएंगे? इससे कितना नुकसान बीजेपी और कांग्रेस को होगा? देखते हैं यह खास रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola