हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: जुलाना विधानसभा से आप और बीजेपी प्रत्याशी दिखे 'एक साथ'

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीट हैं। यहां 5 अक्टूबर को मतदान होना है और 8 अक्टूबर को प्रदेश में मतगणना होगी।

विज्ञापन

Haryana Asembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। यहां जुलाना विधानसभा पर सबकी नजर बनी हुई है। यहां से कांग्रेस की टिकट पर महिला पहलवान विनेश फोगाट, आप से कविता दलाल और बीजेपी से कैप्टन योगेश चुनाव मैदान में हैं। अपने पक्ष में प्रचार और एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी के अलावा बीते दिनों यहां आप और बीजेपी प्रत्याशी एक साथ दिखे।

दरअसल, विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान आप की प्रत्याशी कविता दलाल और बीजेपी के कैप्टन योगेश का काफिला आमने-सामने आ गया। ऐसे में एक-दूसरे के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों और पार्टी के लिए नारेबाजी करने लगे। इसी बीच शिष्टाचार दिखाते हुए दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। फिर पहले बीजेपी प्रत्याशी ने आप प्रत्याशी का हाथ पकड़कर अपने सिर पर रख लिया। इसके बाद आप प्रत्याशी ने भी यही दोहराया। बता दें हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीट हैं। यहां 5 अक्टूबर को मतदान होना है और 8 अक्टूबर को प्रदेश में मतगणना होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola