हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: जुलाई में इस राशिवालों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, ग्रहों की कृपा से पूरे होंगे लक्ष्य

Mithun Rashifal 2025: ग्रहों की विशेष कृपा से जुलाई माह में कई राशियों के जातकों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आज उस राशि के मासिक राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों को इस माह कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Credit- Freepik

Mithun Rashifal 2025: जुलाई का महीना चल रहा है, जो कुछ मामलों में मिथुन राशिवालों के लिए खास रहने वाला है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस माह मिथुन राशिवालों की जन्म कुंडली में सूर्य और गुरु की युति बन रही है, जबकि धन भाव में बुध और आजीविका के स्वामी बृहस्पति अस्त अवस्था में रहेंगे, जिस कारण इनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे और नए बदलावों का सामना करना पड़ेगा। 28 जुलाई तक मिथुन राशिवालों को मंगल की कृपा प्राप्त होगी, जिसके कारण उत्साह बढ़ेगा और ये अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।

जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके काम से बॉस प्रभावित होंगे। लेकिन सहकर्मियों के संग मतभेद होने के योग हैं। इस दौरान यदि आप धैर्य व शांत रखकर परिस्थिति को नहीं संभालते हैं, तो विवाद बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि मिथुन राशिवाले कारोबारियों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola