Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ENG vs NZ: 7 गेंदों में पलटा मैच, इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के मुंह से जीत छीन पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में रखा जिंदा

ENG vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. रेहान अहमद ने 7 गेंदों पर नाबाद 19 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर न्यूजीलैंड के मुंह से जीत छीन ली. इस जीत के साथ पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा है.

Author Edited By : Sanjeet
| Updated: Feb 28, 2026 00:01
Share :
ENG vs NZ T20 world cup 2026

T20 World Cup 2026, ENG vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने हारी हुई बाजी पलटते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर रोमाचंक जीत दर्ज की. कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 160 रनों का टारगेट रखा था. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. हालांकि, इस मैच में एक समय न्यूजीलैंड की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन रेहान अहमद और विल जैक्स की धमाकेदार बल्लेबाजी ने मैच का रूख पूरी तरह बदल दिया. मैच अपने अंतिम ओवरों में न्यूजीलैंड की पकड़ काफी मजबूत लग रही थी, लेकिन 18वें ओवर की पहली गेंद से ही कहानी बदल गई.

ग्लेन फिलिप्स की लाइन-लेंथ का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उस ओवर में 22 रन बटोरकर मैच का रुख अपने पक्ष में मोड़ लिया. रेहान अहमद और विल जैक्स ने 7वें विकेट के लिए नाबाद 44 रन की जोरदार साझेदारी निभाई. जैक्स ने 18 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्का लगाकर 32* रन बनाए, जबकि रेहान ने 7 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 19* रन की मैच जीताऊ पारी खेली. इंग्लैंड की इस जीत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में जिंदा रखा है. अब सेमीफाइनल में पुहंचने के लिए पाकिस्तान टीम को श्रीलंका के खिलाफ मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 27, 2026 11:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.