---विज्ञापन---

Video: टीम इंडिया के चयन से पहले पंत, राहुल और आकाश दीप हुए पास, गिल सहित ये 5 खिलाड़ी फेल

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया ए और इंडिया बी के बीच हुए मैच में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। इसके अलावा कई खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे। सभी खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले अपना दावा पेश करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

---विज्ञापन---

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली इंडिया ए को इंडिया बी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। गिल के लिए यह मैच काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है क्योंकि उनकी टीम भी हार गई और वो भी बल्ले से कुछ खा नहीं कर पाए। इस मुकाबले में आखिरी दिन इंडिया ए को जीत के लिए 275 रन बनाने थे। हालांकि पूरी टीम 194 रन पर ही ढेर हो गई। इस मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने 57 रन की पारी खेली। उनके अलावा इस मैच में पहली पारी में फेल होने के बाद दूसरे पारी में ऋषभ पंत ने भी अपना दम दिखाया। उन्होंने ने भी 34 गेंदों में फिफ्टी बना दी थी।

इसके अलावा अगर गेंदबाजों की बात करें तो यश दयाल और आकाश दीप ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। आकाशदीप ने इस मैच की पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, यश की बात करें तो उन्होंने पहली पारी में एक तो दूसरी पारी में 3 विकेट हासिल किए हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: टीम इंडिया पर भारी पड़ सकते हैं बांग्लादेश के ये 3 खिलाड़ी, पाकिस्तान में मचाया था कोहराम

ये भी पढ़ेः Duleep Trophy 2024: नीतीश कुमार रेड्डी ने चीते की तरह छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वीडियो हुआ वायरल

First published on: Sep 08, 2024 06:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola