हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: भारतीयों को हथकड़ी, नेपालियों को सम्मान... अमेरिका का अप्रवासियों पर 'दोगला' रवैया क्यों?

World News in Hindi: अमेरिका से अवैध प्रवासियों को वापस भेजे जाने का सिलसिला जारी है। अमेरिका ने नेपाल के कई लोगों को वापस भेजा है। 5 मार्च को विमान के जरिए इन लोगों को काठमांडू भेजा गया है। अमेरिका ने किसी भी नेपाली को हथकड़ी नहीं लगाई। भारतीयों के साथ गलत सलूक का मामला फिर सवालों के घेरे में आ गया है।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंफ। (फाइल फोटो)

World latest news: दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका अपने यहां से अवैध प्रवासियों को लगातार बाहर निकाल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने तुरंत प्रभाव से अधिकारियों को अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उनको वापस भेजने को कहा था। इसी कड़ी में अमेरिका ने सबसे पहले पिछले महीने भारतीय अप्रवासियों को विमान के जरिए वापस भेजा था। 104 भारतीयों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर में उतरा था। भारतीयों को हथकड़ी लगाकर वापस लाया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार यूएस ने 487 भारतीयों की पहचान कर ली है। ये लोग यूएस में डंकी रूट के जरिए घुसे थे। उस समय विपक्ष ने भारतीयों को हथकड़ी लगाकर सैन्य विमान के जरिए भेजे जाने पर सवाल उठाए थे।

इस मामले में विदेश सचिव विक्रम मिस्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी थी। अब अमेरिका ने अवैध तौर पर रह रहे नेपाली मूल के लोगों पर भी एक्शन लिया है। करीब 24 लोगों को उनके देश वापस भेजा गया है। 5 मार्च को यह प्लेन नेपाल की राजधानी काठमांडू में लैंड हुआ है। कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। नेपालियों को हथकड़ी लगाकर नहीं, बल्कि सम्मान के साथ वापस भेजा गया है। अमेरिका के इस रवैये पर सवाल उठने लगे हैं। देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola