हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

"हम उदार हैं वरना..." जुकरबर्ग की मेटा पर क्यों भड़का HC?

Delhi High Court On Meta: दुनियाभर में मशहूर मेटा कंपनी को हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है। कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को किसी सरकारी विभाग की कार्यप्रणाली को किसी सरकारी विभाग से भी बदतर बताया।

विज्ञापन
Delhi High Court Comment On Meta

Delhi High Court Comment On Meta: दिल्ली हाई कोर्ट ने फेसबुक,व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की पैरेंट कंपनी मेटा को लेकर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने इसकी कार्यप्रणाली को किसी सरकारी विभाग से भी बदतर बताया। हाई कोर्ट ने ये बात एक मीडिया हाउस की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कही। जानें क्या है मामला?

एक मीडिया हाउस ने हाई कोर्ट में किसी तीसरे पक्ष की कॉपीराइट एक्ट उल्लंघन की शिकायत दर्ज होने के बाद इंस्टाग्राम पेज ब्लॉक होने से संबंधित याचिका लगाई है, इसी की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मेटा की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। मेटा के वकील की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से मेटा के वकील की मौजूदगी में जरूरी शिकायती फॉर्म भरकर वापस आने के लिए कहा। कुछ देर बाद याचिकाकर्ता के वकील लौटकर आए और कहा कि शिकायत फिर से खारिज कर दी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola