हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: दिल्ली के अस्पताल में 'गलत' मर्डर! दिनदहाड़े चलीं गोलियां, चश्मदीदों से जानें पूरी कहानी

Delhi GTB Hospital Shootout Latest Update : दिल्ली के सरकारी अस्पताल में हुई दिनदहाड़े गोलीबारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। चश्मदीद ने बताया कि बदमाश ने गलत आदमी की हत्या कर दी। वे मारने किसी और आए थे और गोली किसी और पर चला दी।

विज्ञापन
चंडीगढ़ अदालत में दामाद की हत्या।

Delhi GTB Hospital Shootout Latest Update : दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती मरीज पर दिनदहाड़े गोलियां चलाई गईं, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने इस मामले में खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सर्जिकल वार्ड में मारे गए रियाजुद्दीन के बेड के सामने घोषित बदमाश वसीम का बेड था। बदमाश उसे मारने के लिए आए थे, लेकिन उन्होंने गलती से रियाजुद्दीन की हत्या कर दी। वीडियो में देखें चश्मदीद ने क्या कहा?

रियाजुद्दीन की पत्नी हिना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कंफर्म किया कि आरोपी वसीम को मारने आए थे, लेकिन वे उसके पति को मार दिए। उन्होंने कहा कि वसीम की पत्नी ने 4 दिन पहले बताया था कि उसके पति को प्राइवेट वार्ड नहीं मिल रहा है। उनकी जान को खतरा है। आपको बता दें कि वसीम शास्त्री पार्क थाने में बदमाश घोषित है और उसके खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola