हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: दरभंगा में नाबालिग से गैंगरेप, बिहार सरकार पर उठे ये सवाल

बिहार के दरभंगा में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बहेड़ा थाना इलाके में 15 मार्च को पीड़िता के साथ वारदात को अंजाम दिया गया था। बताया जा रहा है कि एक युवक पीड़िता को धोखे से अपने साथ ले गया था, जहां और भी आरोपी आ गए। मामला सामने आने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

बिहार के दरभंगा में एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आने के बाद नीतीश सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। बहेड़ा थाना इलाके में 15 मार्च की रात को एक लड़की शौच के लिए गई थी। उसके साथ 10 लोगों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि गांव के चौकीदार का बेटा दुर्गेश पासवान उसे बहला-फुसलाकर धोबीया गाछी में ले गया था। यहां और लोग आ गए, बारी-बारी सबने पीड़िता के साथ रेप किया और जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी वहीं छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में अमित पासवान, सुमित कुमार, सचित पासवान, अंकुश पासवान, दिलखुश पासवान, विशाल पासवान, सुजीत पासवान, अंकित पासवान और राघव पासवान को भी नामजद किया है। आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया। वारदात के बाद पीड़िता को फोन कर धमकी दी गई। मामला सामने आने के बाद नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। वारदात को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। इनके बारे में जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola