Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

युवराज सिंह से ट्रेनिंग लेने वाले क्रिकेटर की हुई मौत, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

Rishabh Sharma Passes Away: कभी क्रिकेट के मैदान पर भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह से ट्रेनिंग लेने वाले ऋषभ शर्मा की मौत हो गई है. उनका सपना भारत के लिए खेलना था. उनकी मौत के बाद पिता को गहरा सदमा पहुंचा है.

Author Written By: Alsaba Zaya | Updated: Apr 13, 2026 21:06
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मुख्य विवरण

13 अप्रैल को वृंदावन के चामुंडा घाट के पास ऋषभ शर्मा का शव मिला था।

ऋषभ शर्मा की मौत मोटरबोट हादसे में हुई।

वह लुधियाना के रहने वाले थे और एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे।

अतिरिक्त जानकारी

ऋषभ ने युवराज सिंह और कोच अमित उनियाल से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी और चंडीगढ़ की एक क्रिकेट अकादमी में कोचिंग भी देते थे।

Rishabh Sharma Passes Away: क्रिकेट जगत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब रविवार 13 अप्रैल को पंजाब के रहने वाले ऋषभ शर्मा का शव वृंदावन के चामुंडा घाट के पास से बरामद किया गया. लुधियाना के रहने वाले ऋषभ शर्मा मोटरबोट हादसे में अपनी जान गंवा बैठे. ऋषभ का सपना भारतीय टीम के लिए खेलने का था. उन्होंने भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह और कोच अमित उनियाल से क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली थी. ऋषभ के पिता को भरोसा था कि उनका बेटा क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम बनेगा.

हालांकि एक पिता के लिए अब ये महज एक सपना ही बनकर रह गया. ऋषभ एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे. इसके अलावा वह चंडीगढ़ की एक क्रिकेट अकादमी में कोचिंग भी देते थे. हालांकि अब ऋषभ इस दुनिया में नहीं रहे. इसी के साथ उनका सपना भी हमेशा के लिए खत्म हो गया. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 13, 2026 09:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.