UP Vidhansabha Monsoon Session 2024 : उत्तर प्रदेश में विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है, जहां कई मुद्दों पर बहस हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चार ठगों की कहानी सुनाई, जिससे पूरा सदन ठहकों से गूंज उठा। उनकी यह कहानी सुनकर शिवपाल सिंह यादव विधानसभा से उठकर चले गए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अब खटाखट नहीं, 2027 में सपा चट्ट की तैयारी कर लीजिए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि एक किसान के पीछे चार ठग लग जाते हैं। चारों ने उस किसान से बकरी ठगने के लिए साजिश रची। ठगों ने आपस में कहा- छीन तो नहीं पाएंगे, चलो अलग-अलग जगहों पर खड़े हो जाते हैं और फिर किसान से पूछेंगे कि कुत्ते के बच्चे को कहां लेकर जा रहे हो।
यह भी पढ़ें : बारिश में मनचलों ने लड़की को किया परेशान, इंस्पेक्टर समेत पूरी पुलिस चौकी पर गिरी गाज
जानें ठगों ने किसानों से क्या पूछा?
किसान अपने गंधे पर रखकर बकरी को ले जा रहा था तो पहले ठग ने पूछा- काका, कुत्ते के बच्चे को कहां लेकर जा रहे हो। इस पर किसान ने हंसते हुए जवाब दिया- अरे मूर्ख, ये कुत्ते का नहीं, बकरी का बच्चा है। इस तरह से दो और ठगों ने कहा। जब चौथे ठग ने पूछा तो भोले भाले अन्नदाता को विश्वास हो गया। किसान ने सोचा- शायद उसे दृष्टिदोष हो गया और उसने बकरी को फेंक दिया। इसतरह से ठगों का काम पूरा हो गया।
यह भी पढ़ें : कौन हैं वो विधायक? जिनके जरिए सीएम योगी ने विधानसभा में अखिलेश यादव को धो डाला
सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
सीएम योगी ने आगे कहा कि चुनाव में खटाखट… खटाखट… खटाखट… एक लाख का बॉन्ड कहां गया। शिवपाल चले गए। अब खटाखट नहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा चट्ट के लिए तैयार हो जाइये। उन्होंने कहा कि लोग एक लाख बॉन्ड का हिसाब मांगेंगे।
संबंधित खबरें
क्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
2 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
3 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
7 hrs agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
9 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
11 hrs ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
11 hrs agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines