हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: बुध-गुरु की कृपा से इस राशिवालों की आर्थिक स्थिति को मिलेगा बल, बढ़ेगा मान-सम्मान

Leo Horoscope 2025: जून माह में बुध और गुरु ग्रह के कारण कुछ राशिवालों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा, जिसमें सिंह राशि के जातक भी शामिल हैं। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि जून का महीना सिंह राशिवालों के नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Leo Horoscope 2025: बुध और गुरु दोनों ही शुभ ग्रह हैं। जिन लोगों के ऊपर बुध और गुरु ग्रह की कृपा रहती है, उन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, जून माह में सिंह राशिवालों की कुंडली के 11वें भाव में बुध और गुरु देव रहेंगे, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में मनचाहे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बीच 15 जून 2025 को सूर्य आपके 11वें भाव में आएंगे, जिससे सरकारी नौकरी करने वालों को लाभ होगा।

बुध-सूर्य की युति से बनने वाले बुधादित्य योग से सिंह राशिवालों को ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इसके अलावा बड़े अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। 29 जून 2025 तक शुक्र ग्रह के कारण नौकरीपेशा जातकों का स्थानांतरण यानी ट्रांसफर हो सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि सिंह राशिवाले कारोबारियों के लिए 30 जून 2025 का समय कामकाज के लिहाज से कैसा रहेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola