हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 'जल्‍दी ठीक हो जाओ कंगना...क्‍या कॉपी क‍िसी और ने ल‍िखी', कांग्रेस का Kangana पर ताबड़तोड़ हमला

BJP on Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने हर‍ियाणा व‍िधानसभा चुनावों से ठीक पहले क‍िसानों को लेकर व‍िवाद‍ित बयान देकर बीजेपी के ल‍िए परेशानी खड़ी कर दी है। हालांक‍ि बीजेपी ने इस बयान से खुद को अलग करते हुए एक्‍ट्रेस की क्‍लास भी लगाई है, लेक‍िन व‍िपक्ष ने इसे मुद्दा बना ल‍िया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut on Farmers : बीजेपी सांसद और एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फ‍िर व‍िवाद खड़ा कर‍ द‍िया है। एक न‍िजी इंटरव्‍यू में उन्‍होंने क‍िसानों पर व‍िवाद‍ित बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। बवाल बढ़ता देख बीजेपी ने खुद को इस बयान से अलग कर ल‍िया है। यही नहीं बीजेपी ने बाकायदा बयान जारी कर साफ-साफ कहा है क‍ि उन्‍हें इस तरह के बयान देने का अध‍िकार नहीं है।

मगर क‍िसानों को हत्‍यारा और बलात्‍कारी कहने पर कांग्रेस ने कंगना रनौत को आड़े हाथों ल‍िया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, सुप्रि‍या श्रीनेत और क‍िसान नेता राकेश ट‍िकैत ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है। व‍िपक्ष ने कहा है क‍ि सरकार को इस पर अपना पक्ष साफ करना होगा। या तो इसका खंडन कीज‍िए या फ‍िर इसे ही आपका आध‍िकार‍िक स्‍टैंड माना जाएगा। इस वीड‍ियो में देखें पूरी र‍िपोर्ट..

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola