हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: महागठबंधन की सीटों का फार्मूला तय…लालू यादव ने दिया गुरु प्रसाद

Video: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सभी घटक दलों की बातचीत हो चुकी है. तेजस्वी के नेतृत्व में इस बैठक की शुरुआत हुई थी लेकिन अंत में लालू यादव को भी आना पड़ा. माना जा रहा है कि उनके गुरु प्रसाद के चलते सभी दलों ने विश्वास जताया है.

विज्ञापन
bihar chunav 2025

Bihar Elections 2025: महागठबंधन में सीटों को लेकर फंसा हुआ पेच अब सुलझ चुका है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद ने सभी घटक दलों के नेताओं से बातचीत की और सीट शेयरिंग का एक फार्मूला तैयार किया. हालांकि, इस प्रक्रिया के अंत में लालू यादव को बीच में आकर अपना नेतृत्व दिखाना पड़ा और उनके मार्गदर्शन के चलते सभी दलों ने भरोसा जताया. महागठबंधन के नेताओं ने यह स्पष्ट किया कि सीटों पर ज्यादा ध्यान देने की बजाय, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि जिस सीट पर जिस पार्टी का उम्मीदवार होगा, वह जीतने की स्थिति में है या नहीं.

इस फार्मूले के अनुसार, RJD 130 से 135 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस को 50 से 55 सीटें मिलेंगी जबकि मुकेश साहनी की VIP पार्टी को 14 सीटें दी जा सकती हैं. आरजेडी को पशुपति पारस को 3 सीटें और जेएमएम को 2 सीटें देनी होंगी. इसके अलावा, महागठबंधन में तीन डिप्टी सीएम बनने का प्रस्ताव भी सामने आया है. पूरी रिपोर्ट जानने के लिए देखें न्यूज24 का यह वीडियो…

ये भी पढ़ें-तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और चिराग पासवान को दिया झटका, कई नेता राजद में हुए शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola