Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन करने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. जहां पर सीरीज का पहला मुकाबला 11 मार्च को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला गया. जहां पर पाकिस्तान ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है.

Author Written By: Aditya | Updated: Mar 11, 2026 23:04
Share :
Bangladesh vs Pakistan

BAN vs PAK: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मुकाबला 11 मार्च को खेला गया. जहां पर बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसका उन्हें फायदा भी मिल. पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवरों में ही 114 रनों पर ही सिमट गई. बांग्लादेश की टीम ने इस छोटे से लक्ष्य का पीछा 15.1 ओवर में ही करके मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. इसी के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. 

पाकिस्तान की टीम ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड 

पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 114 रनों पर ही सिमट गई. बांग्लादेश के खिलाफ ये पाकिस्तानी टीम का वनडे फॉर्मेट में सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले टीम 161 रनों का स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम पाकिस्तान ने बनाए थे. ऐसे में शाहीन शाह अफरीदी की टीम ने शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया. बाबर आजम को टीम से बाहर करके पाक टीम इस सीरीज को खेल रही है. साहिबजादा फरहान सहित कई खिलाड़ियों ने इस मैच में बहुत ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन किया. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के पहले फेज का शेड्यूल आया सामने! ओपनिंग मैच में RCB का इस टीम से होगा सामना

मैच के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में धोनी सिर्फ कुछ मुकाबले खेलेंगे या पूरा सीजन? CSK की तरफ से आ गया जवाब

First published on: Mar 11, 2026 11:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.