हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: गंगाजल से जुड़े उपाय करने से दूर होगी नकारात्मकता, खुशियों से भरेगा जीवन

Astro Tips: हिंदू धर्म में गंगा नदी को अत्यंत पवित्र और पाप-नाशक माना जाता है. गंगा नदी के जल को बेहद पवित्र मानते हैं. पूजा-पाठ और शुभ कामों में गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है. गंगाजल से आप कई उपायों को कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Astro Tips: गंगाजन से आप घर में कई उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से नकारात्मक शक्तियों का अंत होगा. आपके घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष या नजर दोष है तो रोज गंगाजल में हल्दी मिलाकर घर में छिड़कें. दक्षिणावर्ती शंख घर के मंदिर में स्थापित करें और इसमें गंगाजल भरकर रखें. गंगाजल से जुड़े इन उपायों से वास्तु दोषों से छुटकारा मिलेगा. वास्तु दोष खत्म होने से जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी.

कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर स्थिति में है तो रोजाना पानी में गंगाजल और तिल मिलाकर स्नान करें. इससे आपको लाभ होगा. कुंडली में देवगुरु बृहस्पति कमजोर है तो आप पानी में गंगाजल और पीली सरसों मिलाकर स्नान करें. राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए घर में हफ्ते में एक दिन गंगाजल की छिड़कें. इससे जीवन में खुशहाली आती है. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Vidur Niti Quotes: विदुर नीति की इन 8 बातों का हमेशा रखें ध्यान, असफलता और मुसीबत रहेगी कोसों दूर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola