हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

एशियन गेम्स 2026 के दौरान यहां फ्री में देखें टीम इंडिया के मुकाबले, वैभव सूर्यवंशी आ सकते हैं नजर

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो चुकी है. जहां पर महिला क्रिकेट का इवेंट खत्म हो चुका है. हालांकि अभी तक पुरुष टीम का इवेंट भी नहीं शुरू हुआ है. जल्द ही श्रेयस अय्यर की टीम भी मैदान पर उतरने वाली है. फैंस इस मुकाबले के लिए उत्साहित हैं.

विज्ञापन
एशियन गेम्स 2026 में 28 सितंबर को होगा भारत का पहला मुकाबला (Pic Credit- ANI)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 फिलहाल जापान के आइची नागोया में खेला जा रहा है. जहां पर 24 सितंबर से पुरुष क्रिकेट का इवेंट शुरू होना है. टीम इंडिया हालांकि अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलने वाली है. पिछली बार गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम इंडिया के ऊपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. इस इवेंट में भारत अपनी मुख्य टीम के साथ खेलने उतरा है. जिसके कारण ही फैंस अब जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया के मुकाबले कहां पर फ्री में देख सकते हैं? 

कब और कहां फ्री में देखें टीम इंडिया के मुकाबले? 

एशियन गेम्स 2026 का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर हो रहा है. ऐसे में भारतीय टीम के सभी क्रिकेट के मुकाबले भी यहीं पर देखने को मिलने वाले हैं. टीवी पर फैंस इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर इस मुकाबला का प्रसारण सोनी लिव पर होने वाला है. हालांकि अगर टीम इंडिया के इस मुकाबले को फ्री में देखना चाहते हैं, तो ये मैच डीडी स्पोर्ट्स पर भी आएगा. जहां पर टीम इंडिया के कई सुपरस्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. हालांकि फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर इस मेगा इवेंट के दौरान वैभव सूर्यवंशी को मौका देंगे. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: मैदान पर कल से उतरने वाले हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली, अभ्यास का समय आया सामने

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola