---विज्ञापन---

BJP की जीत पर, चुनाव आयोग की पैनी नजर!

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी का दावा है कि अरुणाचल प्रदेश में सीएम पेमा खांडू मुक्तो (एसटी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्विरोध चुने जाएंगे। भाजपा की स्थानीय इकाई ने इसे लेकर X पर पोस्ट कर बधाई देना भी शुरू कर दिया है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। लोकसभा के साथ अरुणाचल प्रदेश समेत देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। अरुणाचल में सीएम मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत बीजेपी के पांच विधानसभा उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तो इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को बधाई भी देना शुरू कर दिया है।

चुनाव आयोग कर रहा निगरानी

पार्टी ने दावा किया है कि सीएम और चार अन्य उम्मीदवार निर्विरोध जीतेंगे। दरअसल, जिन पांच सीटों पर बीजेपी जीत का दावा कर रही है, उन पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इस बारे में ईटानगर के चुनाव आयोग अधिकारी ने कहा कि वे संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इसे लेकर निगरानी बढ़ा दी है, राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हों इसे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 28, 2024 05:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola