---विज्ञापन---

Video: शनिवार के उपाय सवारेंगे भाग्य, सुखमय जीवन के लिए करें जीवों की सेवा; यहां जानिए

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कई उपायों को करने से आप जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति कर सकते हैं. आइये शनिवार को किए जाने वाले इन उपायों के बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

शनिवार के उपाय

शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है।

शनिदेव को न्यायाधीश और कर्मफल दाता के रूप में पूजा जाता है।

शनिवार को कुछ उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं।

जीवों की सेवा का महत्व

हिंदू धर्म में जीव-जंतुओं की सेवा करना शुभ माना जाता है, जैसे कुत्ते और गाय को रोटी खिलाना।

शनिवार को करें ये उपाय (Pic Credit - AI)
---विज्ञापन---

Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा अर्चना के लिए खास होता है. शनिदेव को न्यायाधीश और कर्मफल दाता के रूप में पूजा जाता है. आप शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आपके जीवन में खुशियां का आगमन होगा. आइये शनिवार के इन उपायों के बारे में जानते हैं.

शनिवार को करें जीवों की सेवा

हिंदू धर्म में जीव-जंतुओं की सेवा करना बहुत ही शुभ माना जाता है. वैवाहिक जीवन में कलह और रिश्तों में कड़वाहट का सामना करना पड़ रहा है, तो कुत्ते या गाय की सेवा करें और उन्हें रोटी खिलाएं. शनिवार के दिन सरसों का तेल लगाकर रोटी कुत्ते को खिलाएं. सरसों के तेल का दान करें. आपको गाय को गुड़, रोटी और हरा चारा खिलाना चाहिए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा सितंबर? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए ग्रह गोचर राशिफल

ग्रहों का शुभ परिणाम

आप लोगों को ग्रहों का शुभ परिणाम पाने के लिए जीवों की सेवा करना चाहिए. शुक्र, चंद्रमा, राहु, केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए पक्षियों की सेवा करें. पक्षियों को पानी और दाना डालें. आप लोगों को पशु-पक्षियों को कभी परेशान नहीं करना चाहिए. मांस का सेवन करने से बचना चाहिए. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Sep 05, 2026 11:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola