हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बॉलीवुड सितारों के बाद Anant-Radhika की प्री-वेडिंग में दिखी क्रिकेटर्स की कतार, देखें वीडियो

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है। इस सेरेमनी में शिरकत करने के लिए जामनगर में मेहमानों का तांता लग गया है। विदेशी मेहमानों और बॉलीवुड सितारों के बाद अब क्रिकेटर्स ने भी जामनगर का रुख करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Anant Ambani- Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी का आगाज हो चुका है। बेशक अंबानी फैमिली के इस ग्रैंड इवेंट की शुरुआत आज से हुई है। मगर पिछले तीन से जामनगर में सितारों की भीड़ देखने को मिल रही है। विदेशी मेहमानों से लेकर हॉलीवुड हस्तियों और बॉलीवुड स्टार्स एक के बाद एक जामनगर में एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब क्रिकेटर्स ने भी जामनगर का रुख कर लिया है। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ जामनगर पहुंचे हैं। तो वहीं ईशान किशन, पांड्या ब्रदर्स यानी हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया हैं। वहीं भारतीय टेनिस स्टार साइना नेहवाल भी प्री-वेडिंग में शिरकत करने के लिए जामनगर पहुंच गई हैं। इस लिस्ट में इंडियन क्रिकेटर्स के अलावा विदेशी खिलाड़ियों के नाम भी शामिल है। वेस्ट इंडीज के प्लेयर ड्वेन ब्रावो को भी प्री-वेडिंग वेन्यू पर देखा गया है। बता दें कि यह प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च से 3 मार्च तक चलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी साल जुलाई के महीने में अनंत और राधिका शादी रचाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola