---विज्ञापन---

SA vs AFG: सुपर ओवर से पहले ही जीत जाती अफगानिस्तान! एक गलती बनी हार की सबसे बड़ी वजह

SA vs AFG: टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी मैच का नतीजा दो सुपर के बाद निकला. साउथ अफ्रीका ने रोमांच से भरपूर मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया. हालांकि, आखिरी ओवर में की गई गलती अफगानिस्तान को भारी पड़ गई.

Author Written By: Shubham Mishra | Updated: Feb 11, 2026 20:53
Share :
SA vs AFG

SA vs AFG: सांसें रोक देने वाले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया. दूसरे सुपर ओवर में डेविड मिलर की धांसू पारी के दम पर प्रोटियाज टीम बाजी मारने में सफल रही. गुरबाज ने अफगानिस्तान को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने में नाकाम रहे. हार के बाद अफगानिस्तान टीम के प्लेयर्स भावुक नजर आए.

हालांकि, एक समय पर लग रहा था कि अफगानिस्तान इस मैच को आसानी से जीत लेगी. मैच पूरी तरह से टीम के पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा था. मगर आखिरी ओवर में की गई एक गलती अफगानिस्तान को भारी पड़ गई. दरअसल, 20वें ओवर की चौथी गेंद पर नूर अहमद ने जोरदार शॉट खेला और वह दो रन लेने के लिए दौड़े.

नूर तो क्रीज पर पहुंच गए, लेकिन फजलहक फारूकी तेजी से दौड़ नहीं लगा सके और रनआउट हो गए. फारूकी अगर दौड़ लगाते हुए थोड़ी तेजी दिखाते, तो अफगानिस्तान इस मैच को सुपर ओवर खेले बिना ही जीत सकती थी. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 11, 2026 08:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.