हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: टाइगर श्रॉफ पर हमले के पीछे क्या मकसद? शिंदे बोले-दोषियों को छोड़ेंगे नहीं

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई है. पुलिस ने पुष्टि की है कि इस हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की और पुलिस फिलहाल हमलावरों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में सरेआम फायरिंग हुई. Credit: Instagram ( tigerjackieshroff ) / X

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई है. पुलिस ने पुष्टि की है कि इस हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की और पुलिस फिलहाल हमलावरों की तलाश कर रही है. पूरे मुंबई और महाराष्ट्र राज्य में दहशत फैल गई है. दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया. उन्होंने उन पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए. खबर है कि इस फायरिंग में उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं, लेकिन टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी है. एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन किया और टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की पूरी जानकारी ली. इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola