हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

T20 World Cup: 1-2 नहीं… सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली-रोहित को भी पछाड़ा

Suryakumar Yadav Records: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन की धमाकेदार पारी खेली. सूर्या ने इसी के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. उन्होंने कई सारे बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. भारतीय कप्तान सूर्या ने कोहली, रोहित और युवराज समेत बड़े-बड़े प्लेयर्स को पीछे छोड़ा.

विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव ने बनाए कई रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav Records: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पहला मैच USA से हुआ. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने एक छोर से पारी को संभाले रखा और अंत तक बल्लेबाजी की. इसी के चलते टीम 162 रनों का लक्ष्य सामने रख पाई, जिसके सामने USA ने घुटने टेक दिए और भारत ने 29 रन से जीत दर्ज की. सूर्या ने इस मैच में अपनी शानदार पारी के दम पर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. सूर्या ने 1 या 2 नहीं, 5 बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना डाले.

सूर्यकुमार यादव ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

USA के खिलाफ शानदार पारी द्वारा सूर्या ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला और अब वो टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा POTM हासिल करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने अपनी इस पारी द्वारा रोहित शर्मा, युवराज सिंह और एमएस धोनी जैसे कुछ बड़े-बड़े खिलाड़ियों को पछाड़ दिया. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी का अगला टारगेट ‘सीनियर टीम’? U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद 14 साल के सितारे ने भरी हुंकार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola