वैभव सूर्यवंशी का अगला टारगेट 'सीनियर टीम'? U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद 14 साल के सितारे ने भरी हुंकार

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. वैभव सूर्यवंशी भारत की जीत के असली हीरो रहे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार बल्लेबाजी की. वैभव ने अब शायद सीनियर टीम इंडिया में डेब्यू को अपना लक्ष्य बना लिया है. उन्होंने ट्रॉफी के साथ इंस्टाग्राम पर शानदार पोस्ट डाली.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

Vaibhav Sooryavanshi: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया. छठी बार भारतीय टीम ने ये ट्रॉफी उठाई है. टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में वैभव सूर्यवंशी का काफी अहम किरदार रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार टीम को अच्छी शुरुआत दी और फाइनल में भी 175 रनों की तूफानी पारी खेली. अंडर 19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब लग रहा है कि उनका लक्ष्य टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने पर है. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक भावुक पोस्ट डाली.

विज्ञापन

‘अभी बहुत दूर जाना है’

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ अपनी फोटो पोस्ट की. इसी बीच वैभव ने हुंकार भरते हुए ये बताया कि अभी सिर्फ शुरुआत है और वो बहुत आगे जाना चाहते हैं. उन्होंने इशारों-इशारों में बता दिया कि अब भारत की सीनियर टीम में डेब्यू करना उनका लक्ष्य है. उन्होंने कहा, ‘मैंने काफी आनंद लिया और मैं उस जीत में योगदान देकर बेहद खुश हूं, जिसकी मेरे दिल में हमेशा ही खास जगह होगी. आप सभी के मेरे ऊपर बरसाए गए प्यार के लिए काफी खुश हूं. अभी बहुत दूर तक जाना है.

विज्ञापन

आप नीचे वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का अंडर 19 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 7 मैचों में हिस्सा लिया. उन्होंने 62.71 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 439 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 169.49 का रहा. उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा. उनका सर्वाधिक स्कोर इसी बीच 175 रन का रहा. अपने इसी ताबड़तोड़ प्रदर्शन के लिए सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

फाइनल में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 411 रन ठोक दिए. वैभव सूर्यवंशी ने 175, आयुष म्हात्रे ने 53 और अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड टीम 40.2 ओवर में 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया ने 100 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ