मौसम विभाग (IMD) की हालिया चेतावनी है कि 9 और 10 जनवरी 2026 को कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. खासतौर से तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई जा रही है. आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के सेंट्रल हिस्सों पर बना एक एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन अब लो-प्रेशर एरिया में बदल गया है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह सिस्टम अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर डीप लो-प्रेशर एरिया बन जाएगा, जिससे तमिलनाडु और आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर बारिश की संभावना बढ़ जाएगी. इसकी वजह से जन जीवन प्रभावित होगा. मूसलाधार बारिश के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड सकता है, जिसके कारण तमिलनाडु के स्कूलों में छुट्टी घोषित की जा सकती है.
Budget 2026: क्या रविवार को पेश होगा बजट? आज शाम तक आ सकती है तारीख
दिल्ली एनसीआर में स्थिति
दिल्ली-NCR (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम), उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश के साथ-साथ तेज ठंडी हवाएं चलने की भी उम्मीद है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी.
स्कूल बंद रहेंगे या खुले?
अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से 9 और 10 जनवरी के लिए कोई आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह स्थिति पर निर्भर करती है. आमतौर पर भारी बारिश या अत्यधिक ठंड की स्थिति में जिलाधिकारी (DM) सुबह या एक दिन पहले छुट्टी का आदेश जारी करते हैं. कई राज्यों में शीतकालीन छुट्टियां पहले से ही चल रही हैं या इस सप्ताह समाप्त होने वाली हैं. अगर बारिश का अलर्ट ‘ऑरेंज’ या ‘रेड’ कैटेगरी में बदलता है, तो इन छुट्टियों को 2-3 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में जलभराव (Waterlogging) की संभावना को देखते हुए प्रशासन ऐहतियातन स्कूलों को बंद करने या समय बदलने का निर्णय ले सकता है.
माता-पिता और छात्रों के लिए सलाह
माता-पिता स्कूल ग्रुप्स (WhatsApp) और स्थानीय समाचारों पर नजर रखें. DM का आधिकारिक आदेश आमतौर पर शाम तक आता है. अगर स्कूल खुले रहते हैं, तो भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है, इसलिए समय से पहले निकलने की योजना बनाएं.
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
7 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoगुड न्यूज! नमो भारत के यात्रियों को मिलेगा 'ट्रिप पास', अब सफर बनेगा किफायती और आसान
1 day agoLPG Aadhaar KYC Last Date: 1 अक्टूबर से बिना आधार ऑथेंटिकेशन नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी, जानिए घर बैठे केवाईसी करने का तरीका
2 days agoमैरिज सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेंगे ये बड़े फायदे, जानिए शादी का कानूनी रजिस्ट्रेशन क्यों है जरूरी
2 days agoRBI Bank Holiday List: अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
2 days agoOctober 2026 Rules Change: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे आपकी जेब से जुड़े ये 9 बड़े नियम! जानिए पूरी डिटेल
2 days agoRailway New Rule : 1 अक्टूबर से बिना ओरिजिनल ID के ट्रेन सफर पड़ेगा भारी! जानिए रेलवे के नए नियम
2 days agoCement Price Hike Alert: मकान बनाना होगा अब महंगा, अक्टूबर में प्रति बोरी 20 रुपये तक बढ़ सकते हैं सीमेंट के दाम
2 days agoदिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान हो सकते हैं सेटल, जानें किन्हें मिलेगी राहत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines