---विज्ञापन---

बॉलीवुड

O Romeo ने 5वें दिन कितनी की कमाई? जानें अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

O Romeo Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में 5वें दिन उछाल देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Feb 18, 2026 06:57
O Romeo day 5 box office collection
'ओ रोमियो' ने अब तक कितनी की कमाई?

O Romeo Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कम होती जा रही है. 5वें दिन भी फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की. ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

O Romeo का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की कमाई में 5वें दिन थोड़ा उछाल देखने को मिला. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 5.1 करोड़ की कमाई की. इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा. रिलीज से पहले ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. शाहिद कपूर को वापस से एक्शन मोड में देख फैंस काफी खुश हुए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ना मोबाइल, ना गिफ्ट्स, सेलेब्स तक की एंट्री बैन, प्राइवेट सेरेमनी में होगी रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी! जानें पूरी डिटेल्स

वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?

‘ओ रोमियो’ ने 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर भारत में 40 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 62.5 करोड़ पहुंच गया है. बीते दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.67% रही. सोशल मीडिया पर भी स्टारकास्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. फैंस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म की कहानी की भी खूब तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पहले Box Office पर क़ब्ज़ा, फिर OTT पर हुई रिलीज, फिर भी 75 दिनों बाद भी Dhurandhar ने रचा इतिहास, थिएटर्स में…

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी दिखाई दी है. शाहिद और तृप्ति की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया है. वहीं फिल्म में अविनाश तिवारी भी लीड रोल में नजर आए हैं और उन्होंने विलेन का किरदार बखूबी निभाया है. इनके साथ-साथ फिल्म में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

First published on: Feb 18, 2026 06:36 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.