O Romeo ने 5वें दिन कितनी की कमाई? जानें अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

O Romeo Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में 5वें दिन उछाल देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

O Romeo day 5 box office collection

'ओ रोमियो' ने अब तक कितनी की कमाई?

O Romeo Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कम होती जा रही है. 5वें दिन भी फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की. ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

O Romeo का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की कमाई में 5वें दिन थोड़ा उछाल देखने को मिला. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 5.1 करोड़ की कमाई की. इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा. रिलीज से पहले ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. शाहिद कपूर को वापस से एक्शन मोड में देख फैंस काफी खुश हुए.

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?

‘ओ रोमियो’ ने 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर भारत में 40 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 62.5 करोड़ पहुंच गया है. बीते दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.67% रही. सोशल मीडिया पर भी स्टारकास्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. फैंस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म की कहानी की भी खूब तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी दिखाई दी है. शाहिद और तृप्ति की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया है. वहीं फिल्म में अविनाश तिवारी भी लीड रोल में नजर आए हैं और उन्होंने विलेन का किरदार बखूबी निभाया है. इनके साथ-साथ फिल्म में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ